मेनका का पुतला फूंकती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
- फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी और स्थायी नियुक्ति से इनकार करने के विरोध में केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री मेनका गांधी का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में न्यूनतम 15000 रुपये मानदेय देने समेत तमाम मांगें उठाई हैं। आंगनबाड़ी कर्मियों के आंदोलन को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मदन सनयाल ने समर्थन दिया।
उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई के बैनर तले टकाना तिराहे पर हुए प्रदर्शन में दीपा पांडेय, हेमा, खीमा, अनुराधा, दीपा वर्मा, हेमलता उप्रेती, दीपिका जोशी, ललिता भट्ट, रुकमणि देवी, गीता रावत आदि मौजूद थे। उधर, गंगोलीहाट में आंगनबाड़ी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष गीता पंत, कमला धौरियाल, भावना पंत, चंद्रकला, माया टम्टा, राधा महरा, जीवंती, गंगा, मंजू आदि ने मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।