फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के कारण और नुकसान के बारे में बताया

Sun, 15 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर यातायात नियमों के साथ ही सड़क दुर्घटना के कारण और नुकसान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


मां भगवती मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह एवं नगर के यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने कहा कि नियमों का पालन न करने और लापरवाही के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। नियमों का पालन किया जाए, तो हादसों में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन


लोनिवि के सेवानिवृत्त फोरमैन जमन सिंह वल्दिया ने वाहनों की तकनीकी खामियों के बारे में बताया। ट्रेनिंग स्कूल के प्रबंधक दिलीप वल्दिया ने वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इस दौरान सभासद भुवन जोशी, वासुदेव जोशी, मदन जोशी, सुनील चंद, ललित बिष्ट, दिनेश मेहता, भुवन पांडे समेत 30 प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें