पिथौरागढ़ में जाजरदेवल आईटीबीपी में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पौधरोपण करते आईटीबीपी उपमहानिर
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आईटीबीपी जाजरदेवल में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव का शुभारंभ पौधरोपण के साथ किया गया। बरेली से आए आईटीबीपी उपमहानिरीक्षक जीसी उपाध्याय ने शहीदों की याद में पौधरोपण कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि आजाद भारत के लिए अहम योगदान देने वाले सभी वीर शहीदों को इस दौरान याद किया जाएगा। 14वीं वाहिनी के सेनानी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देना है।
हिमवीरों ने पर्यावरण संरक्षण की भी शपथ ली। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार, उपसेनानी रमेश कुमार, सहायक सेनानी नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि रहे।