फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने की अपील

विज्ञापन
धारचूला में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि युवाओं से महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने की अपील की।
विज्ञापन

महाविद्यालय में समापन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेएस कठायत ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने को कहा।
सैन्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अतुल चंद ने एतिहासिक आंदोलनों और महात्मा गांधी के आजादी का प्रण बताया। सहायक प्राध्यापिका डॉ. गीतांजलि मिश्रा ने 25 दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सहायक प्राध्यापक संदीप कुमार ने कहा कि इस महोत्सव का महत्व सबको समझना होगा। सहायक अध्यापक विकेश सिंह ने संचालन किया। इस दौरान सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार, चंद्रा नबियाल, आरके तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें