फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रसोई गैस संकट के बीच गोलगप्पा, टिक्की हुई महंगी

Mon, 13 Apr 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रसोई गैस संकट के बीच अब फास्टफूड भी महंगा हो गया है। व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से फास्टफूड और खाने के होटल संबंधी कारोबारियों ने इसके दाम बढ़ा दिए हैं। इसके चलते गोलगप्पा से लेकर टिक्की और चाऊमीन आदि फास्टफूड पसंद करने वाले लोगों की जेब पर असर पड़ने के साथ ही फास्टफूड का कारोबार भी प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

नगर में व्यावसायिक सिलिंडरों की सीमित सप्लाई हो रही है, जिससे खाने-पीने के होटलों और चाय-समोसा बेचकर गुजारा करने वालों के साथ ही फास्टफूड कारोबारियों, को गैस मिलनी मुश्किल हो गई है। गैस सिलिंडरों के लिए ऐसे कारोबारी प्रतिदिन गैस सिलिंडर के लिए वितरण स्थलों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नजर नहीं आ रहा। ऐसे में फास्टफूड और खाने-पीने के होटल कारोबारियों ने अपने मैन्यू में कुछ चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं तो कुछ ने उसी कीमत पर आइटम की मात्रा घटा दी है। गैस संकट के इस असर में गोलगप्पे, टिक्की, वैज फ्राइड राइस से लेकर चाऊमीन, मोमो आदि फास्टफूड आइटम शामिल हैं।
गोल गप्पा पहले जहां 10 रुपये के चार मिलते थे अब उसी कीमत पर सिर्फ तीन गोलगप्पे खाए जा सकते हैं। टकाना तिराहे पर स्थित पंत गोलगप्पे वालों ने बताया कि गैस संकट के कारण अब वह लकड़ियां जलाकर खाने-पीने की चीजें तैयार कर रहे हैं। हाफ प्लेट टिक्की की कीमत 30 से बढ़कर 60 पहुंच गई है। हाफ प्लेट वैज फ्राइड राइस अब 40 से 60 रुपये और हाफ प्लेट चिकन फ्राइड राइस भी 60 से बढ़कर 80-90 रुपये तक हो गया है। वहीं कुछ जगहों पर फुल प्लेट सादी और अंडा चाऊमीन की कीमत अब 10 से 20 रुपये होई गई है। मोमो की कीमत भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें