चंपावत। जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया के तहत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के अनंतिम परिसीमन का प्रकाशन कर दिया गया है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि नवगठित नगर पंचायत पाटी का निर्वाचन संपन्न होने के बाद समिति की संरचना में संशोधन किया गया है।
डीएम ने बताया कि जिला पंचायत चंपावत के संपूर्ण क्षेत्र को एक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया है जहां से 15 में से 14 सदस्य निर्वाचित होंगे। नगर पालिका परिषद टनकपुर को पृथक क्षेत्र और चंपावत, बनबसा, लोहाघाट और पाटी को मिलाकर दूसरा क्षेत्र बनाया गया है, जहां से दो सदस्य निर्वाचित होंगे। वहीं, आपत्ति या सुझाव 11 जुलाई तक डीएम कार्यालय, सीडीओ कार्यालय के साथ ही जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय में लिखित रूप से दिए जा सकते हैं। इन पर 12 जुलाई को सुनवाई होगी और 13 जुलाई को शासन स्तर पर अंतिम परिसीमन प्रकाशित किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं होगा।