फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशाप सड़क की दशा सुधारो

Thu, 17 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सड़क की दशा सुधारने की मांग पर प्रदर्शन करते चंद्रभागा के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय की चंद्रभागा से रोडवेज वर्कशाप तक की सड़क सुधार की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को इलाके के लोगों ने प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर सड़क में सुधार कार्य न होने पर उन्होंने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने सड़क की दुर्दशा को लेकर नारेबाजी की। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि चंद्रभागा पुल से रोडवेज वर्कशाप तक की सड़क कई वर्षों से खराब हालत में है। सड़क को पक्का नहीं किया जा रहा है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क खराब होने से रोडवेज वर्कशाप क्षेत्र के साथ ही चोरसूला, निराड़ा, भदेलबाड़ा, किरीगांव समेत कई इलाकों के लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।

इस सड़क का उपयोग इलाके की 5000 आबादी करती है। कई बार प्रशासनिक अधिकारी सड़क को ठीक कराने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सड़क की दशा नहीं सुधरने पर धरना देने का एलान किया है। कहा कि सड़क को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया जाएगा। इससे रोडवेज की बस सेवा प्रभावित होगी। प्रदर्शन में कुंदन सिंह राना, गोपाल चंद, भुवन चंद्र उप्रेती, सदानंद जोशी, सुनील सिंह, सुनील तिवारी, नीरज सिंह, पंकज खत्री, धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें