फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जाम में फंसी रही एंबुलेंस, मरीज और तीमारदार के छूटे पसीने

Mon, 29 Jun 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बैंक रोड पर सोमवार को भीषण जाम में एक एंबुलेंस आधे घंटे तक फंसी रही। इससे मरीज के तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और नगर में जाम की गंभीर समस्या उजागर हुई।
विज्ञापन

बैंक रोड, नगर पालिका तिराहे और एप्टेक तिराहे सहित अन्य मार्गों पर भी लगातार जाम लग रहा है। इस स्थिति से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की यातायात व्यवस्थाएं विफल साबित हो रही हैं। यातायात प्रभारी जितिन पाठक ने बताया कि जाम लगाने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने रैलियों को भी जाम का एक प्रमुख कारण बताया। पाठक ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें