फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में मनाई गई अंबेडकर जयंती

विज्ञापन
डा.आंबेडकर की जयंती पर भाजपा नेता सुरेश जोशी ने बाल्मीकी समाज के लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किय - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती पर उत्तराखंड एससीएसटी इंप्लाइज फेडरेशन ने पिथौरागढ़ के आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष महेश मुरारी और गोपाल राम सिरोला मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद गरीब और मजदूरों में राशन बांटा गया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने डॉ.आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नरेश सिंह, सुरेश लाल और किशोरी लाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां पर विक्की बाल्मीकि और बंटी बाल्मीकि उपस्थित रहे।
आरंभ ने ऑनलाइन संवाद का आयोजन किया। डॉ.मोहन आर्या ने अपने विचार रखे। बसपा कार्यालय में भी डॉ.आंबेडकर की जयंती मनाई गई। गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें