फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर छात्रावास की अव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन

Mon, 23 Feb 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमौड़ स्थित अंबेडकर छात्रावास की अव्यवस्था के खिलाफ सोमवार को वहां रहने वाले छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एबीवीपी के विभाग संयोजक हिमांशु वर्मा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय के सामने पहुंचे छात्रों ने कहा कि छात्रावास में बिजली, पानी, सफाई का गंभीर संकट पैदा हो गया है। परीक्षाएं नजदीक हैं और छात्रों को तमाम तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छात्रावास में गरीब तबके के 50 विद्यार्थी रहते हैं। एक सप्ताह से बिजली सप्लाई अनियमित हो गई है। छात्रावास में पेयजल की सप्लाई भी चरमराने लगी है। पेयजल टैंक की सफाई नहीं की जाती। सीवर की व्यवस्था न होने से कमरों में दुर्गंध आती है। समाज कल्याण विभाग हास्टल का संचालन करता है। यह समस्या कई बार अधिकारियों के सामने रखी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रावास की सभी समस्याओं का समाधान तत्काल नहीं किया गया तो वह बेमियादी धरना शुरू कर देंगे।
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने छात्रावास की व्यवस्था ठीक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश लुंठी, छात्रावास के अध्यक्ष सूरज कुमार, नितेश कोहली, मनोज आर्या, चारू चंद्र, बलवंत कुमार, नीरज कुमार, राजकमल, जगदीश कुमार, रोशन कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश टम्टा, संतोष, दीपक, कमल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें