फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: धारचूला से मुनस्यारी तक चमके पहाड़, मौसम सुहावना होने से निखरा चोटियों का सौंदर्य; BRO ने हटाई बर्फ

Fri, 21 Feb 2025 05:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्रों में शुक्रवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। इससे लोगों को ठंड से भी निजात मिली। बीते दिन मौसम के करवट बदलने से ठंड फिर से लौट आई। उच्च हिमालयी चोटियों में बर्फबारी हुई। तड़के जिला मुख्यालय में हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद खिली धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्रों में शुक्रवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। इससे लोगों को ठंड से भी निजात मिली। बीते दिन मौसम के करवट बदलने से ठंड फिर से लौट आई। उच्च हिमालयी चोटियों में बर्फबारी हुई। तड़के जिला मुख्यालय में हल्की बारिश भी हुई। दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे 14 गांवों में बृहस्पतिवार सुबह से देर रात तक सड़क पर छह इंच और प्रसिद्ध पंचाचूली शिखर पर एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई। इससे पर्यटक और स्थानीय लोग खुश हैं। बर्फबारी के बाद सोबला-ढाकर सड़क बंद हो गई थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम ठीक होने पर बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रिफ के अधिकारियों ने जेसीबी से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बर्फ हटाकर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।

ग्रिफ के मेट रूप सिंह सेलाल, कविंद्र सिंह नगन्याल ने बताया कि एक-दो दिन में सड़क से पूरी तरह बर्फ हटा दी जाएगी। दांतू के ग्राम प्रशासक जमन दताल और होम स्टे संचालक गुड्डू जंग, भूपेश दताल ने बताया कि बर्फ हटाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बर्फ से आच्छादित दारमा घाटी की चोटियां काफी मनमोहक दिखाई दे रही हैं। उधर मुनस्यारी की ऊंची चोटियां हंसलिंग, नाग्निधूरा, राजरंभा भी मौसम खुलने के बाद बेहद आकर्षक दिखाई दे रही हैं। ऊंची चोटियों में बर्फबारी से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें