फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के उत्पीड़न का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 31 Jul 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के माध्यम से युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति, युवती की फोटो और नाम का गलत इस्तेमाल कर व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगा रहा है। साथ ही युवती को फोन पर अश्लील गालियां देकर धमका रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली पिथौरागढ़ में दी तहरीर में रई क्षेत्र निवासी युवती ने एक व्यक्ति पर उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसकी फोटो और नाम का इस्तेमाल करने के साथ ही आरोपी उसे फोन कर अश्लील और गंदी गालियां देता है। युवती के अनुसार उसके मोबाइल फोन पर रोजाना 30-40 संदिग्ध कॉल आ रही हैं। उसने बताया कि आरोपी फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
उत्पीड़न से परेशान युवती ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा 66 (सी), बीएनएस की धारा 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें