फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRIME: शारीरिक शोषण कर अपनी पहुंच का दिखाया रौब, पुलिस ने भी टहलाया; पति संग पिथौरागढ़ जाकर SP से लगाई गुहार

Sat, 21 Sep 2024 12:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

धारचूला में बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बैंककर्मी ने महिला को अपने ही बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला में बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बैंककर्मी ने महिला को अपने ही बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया। उससे डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता और उसके पति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काटे लेकिन आरोपी और उसके परिचितों की पहुंच के आगे उनकी नहीं चली। महिला ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


धारचूला तहसील निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी कार्यालय में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि वह वाहन चालक है और उसकी पत्नी रेस्टोरेंट चलाती है। एक बैंक की धारचूला शाखा में तैनात कर्मी से उसकी पहचान हुई और रेस्टोरेंट में उसका आना-जाना शुरू हुआ। वह अक्सर घर से बाहर रहता है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी बैंककर्मी ने पत्नी को झांसे में लिया। एक बड़े राजनीतिक संगठन से संबंध रखने वाले अपने बड़े भाई का हवाला देकर उसके जरिये अपने ही बैंक में नौकरी दिलाने की बात कही। इसके एवज में उसने उसका कई बार शारीरिक शोषण किया और डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। मामला सार्वजनिक करने पर आरोपी ने महिला को उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

जब आरोपी की मांग बढ़ गई तो पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता और उसका पति आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काटते रहे लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। उल्टा पुलिसकर्मियों ने उन्हें डरा-धमकाकर लौटा दिया। शुक्रवार को पीड़िता और उसका पति एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: एसएसपी पीएन मीणा का आधी रात बड़ा एक्शन, 52 पुलिस अफसर और कर्मियों का किया ट्रांसफर; देखें लिस्ट

डाक बंगले में बुलाकर दिया पहुंच का हवाला, राजीनामे के लिए बनाया दबाव
पीड़िता और उसके पति ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि पूर्व में भी उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी। तब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धारचूला कोतवाली को उचित कार्रवाई करने के निर्देश देने का हवाला देकर वापस भेजा। जब दोनों कोतवाली के लिए निकले तो आरोपी के भाई और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें डाक बंगले में बुलाया। उन्होंने अपनी पहुंच का हवाला देकर राजीनामा करने का दबाव बनाया।

पुलिस को किया है मैनेज, कोई नहीं सुनेगा तुम्हारी
पिथौरागढ़। पीड़िता ने कहा कि आरोपी के परिचितों ने उससे एक बड़े राजनीतिक संगठन के जुड़े होने की बात कर राजीनामा करने के लिए धमकाया। उनका साफ तौर पर कहना था कि पुलिस को मैनेज कर लिया है। आरोपी का बाल भी बांका नहीं होने दिया जाएगा। उसे धमकाकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। बताया कि बड़ी पहुंच का सहारा लेकर आरोपी ने अपना स्थानांतरण भी करवा लिया है।
विज्ञापन


नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होगा। धारचूला कोतवाली को इसके निर्देश दिए गए हैं। मामले में उचित कार्रवाई होगी।
-परवेज अली, सीओ, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें