पिथौरागढ़ में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर के 63वें महापरिनिर्वाण दिवस पर लोकतांत्रिक कल्याण कर्मचारी फाउंडेशन सहित कई संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नगर के आंबेडकर पार्क में मुख्य अतिथि कोषाधिकारी एवं डीआरईएफ के प्रदेश अध्यक्ष धनीराम चन्याल, डॉ.आंबेडकर मिशन के धरम राम, डीआरईएफ के जिलाध्यक्ष महेश मुरारी, राजेश कुमार, केशव राम कार्की, गोपाल राम, कैलाश नाथ, चंद्रशेखर बाड़ी आदि ने आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी वर्गों के लिए अधिकार तय किए हैं। धरम राम ने डॉ.आंबेडकर मिशन में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया।
इस दौरान सुरेश राम, सुनील बाड़ी, दीपक भट्ट, प्रकाश साही, अंजू प्रसाद आदि थे। इधर, आंबेडकर छात्रावास में किशोर कुमार ने डॉ.आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अंशु अंबेडकर ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान चंद्रप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, भुवन कुमार, पंकज कुमार आदि थे।