फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष को छोड़ सभी पदों पर एबीवीपी काबिज

Fri, 30 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग छात्रसंघ अध्यक्ष महेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ीनाग में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के महेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा छात्रसंघ के सभी पदों पर एबीवीपी के दावेदार जीते हैं। उपाध्यक्ष पद पर मनोज भैंसोड़ा, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रोशनी चंदोला का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन


महासचिव पद पर मतदान हुआ। इस पद में विजयी पीयूष राठौर को 393 और उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी प्रियंका चन्याल को 201 वोट मिले। उपसचिव पद पर विजयी प्रीति कार्की को 309 वोट मिले। इस पद के दूसरे दावेदार रोहित सिंह को 270 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 301 वोट पाकर नवीन कुमार विजयी रहे। इस पद के दूसरे दावेदार हिमांशु कुमार को 284 वोट मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर 351 वोट पाकर पूजा सौन विजयी घोषित की गई। इस पद के दूसरे दावेदार सुशील कुमार को 237 वोट मिले।

कॉलेज में कुल 925 छात्र मतदाता हैं, इनमें से 623 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार नोटा का विकल्प भी था, लेकिन इस विकल्प का उपयोग मात्र पांच मतदाताओं ने किया। चुनाव को देखते हुए कॉलेज में थाना प्रभारी एनडी भट्ट के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्राचार्य डा. डीके पांडे, मुख्य चुनाव अधिकारी डा. जेएन पंत, मुख्य अनुशासक डा. पंकज उप्रेती, डा. एमएस कुटियाल, डा. धीरज खाती ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। परिणामों की घोषणा के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


18 फर्जी मतदाता पकड़े गए
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गेट पर फर्जी तौर पर मतदान के लिए पहुंचे 18 लोगों को चीफ प्राक्टर डा. पंकज उप्रेती ने पकड़ लिया, इनमें छात्राओं की संख्या ज्यादा थी। परिचय पत्र चेकिंग के दौरान यह लोग पकड़ में आए। सभी को चेतावनी देकर गेट से ही बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें