फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सहकारी समितियों को ऑनलाइन किया जा रहा

Wed, 12 Jul 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सहकारी बैंक वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में मौजूद सहकारिता राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य के सहकारिता, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की सभी 759 साधन सहकारिता समितियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए समितियों को 33 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सहकारी समितियां एक अरब रुपये के लाभ में हैं। हालांकि, 285 सहकारी बैंक घाटे में चल रहे हैं। उनको घाटे से उबारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में जिला सहकारी बैंक और सहकारी समितियों की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में रावत ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सहकारिता के मैदानी क्षेत्रों में स्थित विभागों को पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानांतरित किए जा रहे हैं। 72 हजार लोग टोल-फ्री नंबर से सहकारिता के संबंध में जानकारियां हासिल कर रहे हैं। 30 लाख लोगों को सहकारिता से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। मंत्री ने कहा सहकारिता के लिए फेडरेशन बनाए जा रहे हैं। पहला फेडरेशन महिलाओं का होगा। दूसरा युवाओं का, तीसरा मत्स्य पालन का, चौथा फेडरेशन मलिन बस्तियों में कार्य करने वालों का होगा। एक-एक फेडरेशन श्रम और पत्रकारों का भी बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा वर्तमान में राज्य में 5 हजार करोड़ रुपया किसानों को ऋण के रूप में दिया गया है। सामूहिक खेती, दुग्धपालन के लिए अनुदान दिया जा रहा है। पलायन रोकने की दृष्टि से स्वरोजगार उपलब्ध कराने का भी काम किया जा रहा है। मंत्री ने कहा अब सहकारिता विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर लोगों को सहकारिता के बारे में जानकारी देंगे। अति विशिष्ट अतिथि डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने सभी समितियों को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह भंडारी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला, जिलाधिकारी सी रविशंकर, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, एसडीएम एसके पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हयात सिंह महरा, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनोज सामंत, सहकारी बैंक के सचिव मनोहर सिंह भंडारी, सहायक निबंधक कृष्ण सिंह रौंकली मौजूद थे।
विज्ञापन


समारोहों में बुके नहीं बुक भेंट की जाएगी
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया। मंत्री ने कॉलेज में शौर्य दीवार का लोकार्पण किया। शौर्य दीवार में देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं की तस्वीर लगाई गई हैं। मंत्री ने कहा प्रत्येक महाविद्यालय में शौर्य दीवार का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा अब महाविद्यालयों में होने वाले समारोहों में बुके नहीं बुक भेंट की जाएंगी। डा. रावत ने कहा महाविद्यालयों में अच्छी राजनीति और बेहतर शिक्षण माहौल हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कॉलेजों में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक कॉलेज को नशामुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने कार्मिकों की कमी से मंत्री को अवगत कराया। महाविद्यालय के पूरे कैंपस का निरीक्षण कराकर भवन निर्माण की मांग की। मंत्री ने इस पर आवश्यक कदम उठाने की बात कही। मंत्री के स्वागत में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें