फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सभी 74 सहकारी समितियां जल्द होंगी कंप्यूटरीकृत

Wed, 03 Sep 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में सभी सहकारी समितियां कंप्यूटरीकृत होकर और सशक्त होंगी। जन औषधि, जन सुविधा केंद्र, वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर इन समितियों की आय भी बढ़ाई जाएगी। यह कहा डीएम विनोद गोस्वामी ने। उन्होंने बैठक कर सहकारिता विभाग और जिला सहकारी बैंक की सरकारी योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सहकारिता विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। सहकारी समितियों में पारदर्शिता के लिए इनका कंप्यूटरीकृत होना जरूरी है। जिला सहायक निबंधक अंकित कुमार ने कहा कि जिले की सभी समितियों को कंप्यूटरीकृत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इनके माध्यम से सरकारी योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार होगा।
बैठक में एडीएम योगेंद्र सिंह, पीडी आशीष पुनेठा, सीवीओ डॉ. योगेश शर्मा, मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक रमेश चलाल, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक सौ सिंह, प्रबंधक नाबार्ड राकेश कन्याल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें