फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी 67 एटीएम बने शोपीस

Sun, 06 May 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नकदी न होने से बंद पड़ा एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश के बीच जिले में नकदी संकट और गहरा गया है। बैंक शाखाएं बंद रही और एटीएम पर ताले लटकेे रहे। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। यात्रियों और पर्यटकों को भी खासी परेशानी हुई।

विज्ञापन


रविवार को जिले के सभी 67 एटीएम शोपीस बने रहे। अकेले मुख्यालय और आसपास के दो दर्जन से अधिक एटीएम खाली रहे। लोग दिनभर एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे। नकदी संकट के चलते बैंकों ने अपने एटीएम में नकदी नहीं डाली। एसबीआई समेत सभी सरकारी और निजी बैंकों के एटीएम दिनभर शोपीस बने रहे। वहीं, नकदी की कमी का असर खरीदारी और बाजार पर भी पड़ा। कई जरूरतमंदों ने बमुश्किल उधार लेकर काम चलाया। लीड बैंक अधिकारी प्रवीण सिंह का कहना है कि नकदी की कमी के चलते एटीएम रविवार को नहीं भर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें