झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के रोल्पा जिला कारागार से आठ कैदियों के फरार होने के बाद भारतीय प्रशासन भी अलर्ट। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, बीते दिनों रोल्पा के जिला कारागार में सजा काट रहे आठ कैदी सुरंग बनाकर फरार हो गए थे। झूलाघाट के कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि नेपाल के कैदियों के भारत में घुसने की संभावना को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट है। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर दो पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। वहीं नेपाल के बैतड़ी के डीएसपी दीपक राय ने बताया कि नेपाल प्रहरी फरार कैदियों की खोजबीन कर रही है। भारतीय प्रशासन से भी सीमा पर नजर रखने का अनुरोध किया गया है।
-
ये हैं कैदी हैं फरार
काली प्रसाद रोकाया, धन बहादुर उर्फ हरि बहादुर, यज्ञ, तिलक भंडारी, राम बहादुर कामी, रेशम राना, कैलाश उर्फ कपिल, निशान उर्फ आदेश भंडारी।