फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कर गांव में अराजकता की तो देना होगा जुर्माना

विज्ञापन
धारचूला के गलाती में नशे के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील के गलाती गांव में ग्रामीण नशे के खिलाफ एकजुट हुए हैं। उन्होंने नशा मुक्ति की बैठक में शराब पीकर सामाजिक कार्यक्रमों को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम सभा गलाती में प्रधान हेमा देवी की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान की बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मादक पदार्थों का अवैध व्यापार करने, शराब पीकर गांव में अराजकता फैलाने, सामाजिक गतिविधियों में व्यवधान पैदा करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए गांव के सभी तोकों में संयोजक नियुक्ति किए गए। प्रधान ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने गांव के बुजुर्गों से युवाओं को संस्कारित करने और भविष्य के प्रति सचेत करने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरन सिंह, हरि राम, राम सिंह गंडी, मोहन सिंह, गोविंद सिंह, मानमती देवी, हेमा, अनीता, धाना, देवेंद्र सिंह, जगत धामी, कृष्ण सिंह, दीवान धामी, मोहन दानू, प्रेम महर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें