फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहाड़ से ले रहे वेतन, सुगम में कट रहा जीवन

Fri, 01 May 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भले ही शासन स्तर पर शिक्षकों के अटैचमेंट की व्यवस्था कागजों में बंद कर दी गई है लेकिन जमीनी स्तर पर बेखौफ यह खेल खेला जा रहा है। व्यरोक के बावजूद पिथौरागढ़ भेजे गए आठ शिक्षक दूसरे जिलों में अटैच कर दिए गए हैं। मामला खुलने के बाद अब अधिकारी शासन स्तर पर हुए इस फैसले का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले के प्राथमिक विद्यालयों में पहले से ही शिक्षकों की कमी है। जिले में संचालित 1200 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 253 से अधिक पद रिक्त हैं। बमुश्किल कुछ शिक्षकों की नियुक्ति हुई। तैनाती लेने के दो से तीन महीने के भीतर ही पिथौरागढ़ के प्राथमिक विद्यालयों के लिए भेजे गए आठ शिक्षकों को अन्य जिलों में अटैच कर दिया गया।
ये शिक्षक जुगाड़ लगाकर मनचाही और अपनी सुविधा वाली जगह तैनाती लेने में कामयाब रहे और जिले के विद्यार्थी इनके लौटने का इंतजार करते रह गए हैं।

शासन स्तर पर अटैचमेंट व्यवस्था बंद होने के बाद भी ये शिक्षक किसके रहमोकरम से मनचाही जगह पहुंचे, यह सवाल चर्चाओं में है। भले ही ये शिक्षक अन्य जगहों पर अटैच हैं लेकिन कागजों में इनकी तैनाती जिले के स्कूलों में है। ऐसे में कागजों में इनकी तैनाती से संबंधित स्कूलों में अन्य शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता भी पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

वेतन निकल रहा है पिथौरागढ़ से, सेवा दे रहे हैं अन्य जिलों में

इन आठ शिक्षकों की नियुक्ति सीमांत जिले के स्कूलों में हुई। कुछ ही समय बाद ये अन्य जिलों में अटैच कर दिए गए। वर्तमान में ये अध्यापक सीमांत जिले से वेतन पा रहे हैं और सेवाएं ये दूसरे जिलों में दे रहे हैं।



अध्यापन के लिए हुई नियुक्ति, रख रहे पोषण सामग्री का हिसाब-किताब



जिनकी नियुक्ति बच्चों को पढ़ाने के लिए हुई, वे देहरादून में बैठकर पोषण सामग्री का हिसाब-किताब रख रहे हैं। धारचूला के एक स्कूल में तैनात शिक्षक को देहरादून में अटैच कर उन्हें पीएम पोषण योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है।

शिक्षक मूल तैनाती अटैचमेंट

रचना नौटियाल प्राथमिक विद्यालय हेल्पिया देहरादून



सुनीता रानी प्राथमिक विद्यालय गडाल प्राथमिक विद्यालय पीपूरा, हरिद्वार

सावित्री मुडेला प्राथमिक विद्यालय हर्षाथल प्राथमिक विद्यालय खटीमा, यूएस नगर



डिंपल रानी प्राथमिक विद्यालय खितौली प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, हरिद्वार

चंदन सिंह बिष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय बुंगबुंग पीएम पोषण, देहरादून



कंचन गहलोत प्राथमिक विद्यालय खेला प्राथमिक विद्यालय गौराफार्म, यूएस नगर

सवित्रा खत्री उच्च प्राथमिक विद्यालय मेलतोला उच्च प्राथमिक विद्यालय धनौड़ा, पिथौरागढ़



शैलजा भट्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय जीबल कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंडप, पिथौरागढ़

कोट

जिला स्तर पर किसी भी शिक्षक का अटैचमेंट नहीं किया गया है। शासन स्तर पर मिले निर्देशों के तहत संबंधित शिक्षक अटैच हैं। - तरुण कुमार पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें