फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय टम्टा करेंगे ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन

Tue, 13 Nov 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
जौलजीबी में मेले के लिए तैयार काली-गोरी नदी का संगम स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काली-गोरी नदी के संगम स्थल पर लगने वाला जौलजीबी का ऐतिहासिक एवं व्यापारिक मेला बुधवार से शुरू होगा। मेले का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा करेंगे। प्रशासन की ओर से मेले की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

विज्ञापन


दो नदियों के संगम पर स्थित मेला स्थल पर अस्थायी रूप से दुकानें लग चुकी हैं। मेले में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस मेले में भारत के साथ ही नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। आने जाने वालों पर नागरिक पुलिस के अलावा एसएसबी भी नजर रखेगी। इस बार प्रशासन की ओर से अस्थायी दुकानों का किराया बढ़ाया गया है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारी नगेंद्र कुटियाल ने बताया कि पिछले वर्ष जौलजीबी मेले में दुकान का किराया 1500 रुपये लिया गया था। इस बार किराया बढ़ाकर 2300 रुपये कर दिया है।

व्यापारियों का कहना है कि नजंग लखनपुर मार्ग खराब होने से उन्हें अधिक भाड़ा देकर सामान लाना पड़ा है। तिब्बती व्यापारी तासी खंपा, सुनील खंपा, दीपू खंपा और धारचूला के गोविंद कुटियाल, राजेश रायपा, लिंकू गर्ब्याल, तनुज नबियाल, लक्ष्मी दुग्ताल, सुनीता रौंकली आदि व्यापारियों ने दुकानों का किराया पूर्ववत रखने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें