फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी से हवाई सेवा मार्च से शुरू होगी

Fri, 10 Nov 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि मार्च-2018 से नैनीसैनी हवाईपट्टी से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। शुरुआत में 22 सीटों वाला विमान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हवाईपट्टी में जो कमियां रह गई हैं उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से नैनीसैनी पहुंचे अपर मुख्य सचिव ने हवाईपट्टी का निरीक्षण करने के बाद कहा कि हवाईपट्टी के पूर्वी छोर पर जो पेड़ बाधक बने हैं, उनको शीघ्र हटाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मार्च से पहले निजी विमानन कंपनियों से हवाईसेवा शुरू करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति लेने की प्रक्रिया तेजी में है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से नैनीसैनी से विमान उड़ने लगेंगे। यह सेवाएं कहां तक चलेंगी और किराया कितना होगा, इसका निर्धारण बाद में किया जाएगा। ओमप्रकाश ने कहा कि पिथौरागढ़ के पर्यटन विकास में यह हवाईपट्टी काफी अहम होगी।

इसके अलावा व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने जिलाधिकारी सी रविशंकर से कहा कि हवाईपट्टी के विस्तारीकरण का काम कर रही ब्रिडकुल कंपनी से समय-समय पर प्रगति की जानकारी लें। उन्होंने हवाईपट्टी के विस्तारीकरण के बाद की स्थिति, टर्मिनल भवन, सुरक्षा दीवार आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम मोहम्मद नासिर, एसडीएम एसके पांडे, सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


बेस अस्पताल के लिए पूरी धनराशि जल्द मिलेगी
अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने अधिकारियों के साथ बैठक में बेस अस्पताल भवन के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि बेस अस्पताल के पूरा धन जल्दी जारी हो जाएगा, ताकि बेस अस्पताल के निर्माण में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के बारे में बताया कि इसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही फैसला हो जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने जिले में चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने अपर मुख्य सचिव को जिले में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें