अस्कोट के तीतरी में खेतों में उतरे हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
गुंजी से पिथौरागढ़ आ रहे वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने नेपाल सीमा से लगे तीतरी गांव के खेतों में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के चलते पायलट को यह कदम उठना पड़ा।
बृहस्पतिवार सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर गुंजी से पिथौरागढ़ आ रहे थे। इसी बीच एक हेलीकॉप्टर के पायलट को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अस्कोट क्षेत्र के तीतरी गांव के खेतों में हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। इस हेलीकॉप्टर में कुछ जवान सवार थे।
इसके कुछ समय बाद दूसरा हेलीकॉप्टर भी खेतों में उतरा। हेलीकॉप्टर देखने के लिए तीतरी गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर में मौजूद छह जवानों और सामान को इस दूसरे हेलीकॉप्टर से धारचूला पहुंचाया गया। अस्कोट थाने से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे थे।