पिथौरागढ़/डीडीहाट। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में मानसिक रोगियों की जांच की। इस दौरान दिव्यांगों के प्रति उदारता बरतने का अनुरोध किया गया।
एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में मानसिक रोग से संबंधित गोष्ठी हुई। इसमें मानसिक रोगों के लक्षण और निवारण के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में प्रमुख चिकित्साधीक्षक निर्मला पुनेठा, डॉ. ललित भट्ट, डॉ. राजेश ढकरियाल, योगेश भट्ट, जीवन तिवारी, जीवन पंत, चंदा चौहान, योगेश पंत आदि थे।
उधर, डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन ने की। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से अविकसित लोगों को समाज की आवश्यकता होती है। उनके साथ उदारतापूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए। अधिवक्ता कुंदन सिंह बिष्ट ने भी विचार रखे। इस दौरान पीएलवी महेश चंद्र पंत, डॉ. बीएस मेहरा आदि थे।