पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी पर उतरा वायुसेना का विमान।
- फोटो : अमर उजाला
नैनीसैनी हवाईपट्टी पर सोमवार को वायुसेना का विमान भी उतर गया। पिछले दिनों अभ्यास के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर रात में भी नैनीसैनी हवाईपट्टी से उड़े थे। सोमवार को अचानक विमान के आने से लोगों की उत्सुकता बढ़ गई।
बताया गया है कि यह विमान भी सैन्य अभ्यास के सिलसिले में ही यहां पहुंचा था। एसडीएम एसके पांडे ने बताया कि वायुसेना का विमान हवाईपट्टी पर उतारने के लिए वायुसेना के अधिकारियों ने अग्रिम अनुमति ली थी। उन्होंने बताया कि वायुसेना अपने सारे अभ्यास आदि गतिविधियों को गोपनीय रखती है लेकिन उन्होंने कहा कि विमान अभ्यास के लिए ही यहां पहुंचा था। चीन सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ जिले में वायुसेना की गतिविधियां अचानक बढ़ने से लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। चीन के साथ पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव के बीच वायुसेना के इन अभ्यासों को लेकर लोगों में चर्चाएं हैं। सोमवार को जैसे ही हवाईपट्टी पर विमान उतरा तो कई लोग देखने के लिए हवाईपट्टी के आसपास खड़े हो गए।