फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसएसबी से हुआ करार, अब किसानों को घर पर मिलेगा स्थानीय सब्जियों और फलों का बाजार

Wed, 23 Sep 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के किसानों को अब अपनी मेहनत से उगाई गई स्थानीय सब्जियों और फलों को बेचने के लिए बाजारों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा और न ही उन्हें औने-पौने दामों में अपनी उपज बेचनी होगी। उनकी इस बड़ी समस्या का समाधान निकालते हुए उद्यान विभाग के सहयोग से एक पहल की गई है जिसके तहत किसान अपने स्थानीय उत्पादों को सीधे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बेच सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को 55वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप और मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार के बीच इस संबंध में आधिकारिक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के मुताबिक, दोनों विभाग मिलकर किसानों को उनकी उपज का उचित बाजार और सही दाम सुनिश्चित करेंगे।
इस समझौते से जहां एक ओर जिले के मेहनतकश किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य और स्थायी बाजार मिलेगा। वहीं दूसरी ओर एसएसबी के जवानों को भी सीमा सुरक्षा में मुस्तैद रहने के लिए पूरी तरह ताजी और पौष्टिक सब्जियां मिल सकेंगी।
विज्ञापन


किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन
सीमांत जिले में 12 हजार से अधिक किसान गोभी, बैंगन, शिमला मिर्च, आलू, लौकी, कद्दू, तुरई, राई, मूली, पालक, मेथी, धनिया आदि सब्जियों का उत्पादन करते हैं। अब एसएसबी के माध्यम से किसानों को सब्जियों का उचित बाजार और कीमत मिलेगी तो उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। इससे बंजर खेत भी आबाद होंगे तो रोजगार के अवसर मिलने से पलायन पर भी लगाम लगेगी।

स्थानीय सब्जियों और फलों को उचित बाजार दिलाने के लिए एसएसबी के साथ समझौता हुआ है। किसान एसएसबी को सब्जियों की आपूर्ति करेंगे। उन्हें इनका उचित बाजार और कीमत मिलेगी। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
-अभिनव कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी, पिथौरागढ़

इस पहल से वाहनी के कार्मिकों को स्थानीय स्तर पर ताजी, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण सब्जियां और फल उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं स्थानीय को अपने उत्पादों का उचित बाजार और कीमत मिलेगी। इससे खेती को भी प्रोत्साहन मिलेगा। सीमावर्ती क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-महेंद्र प्रताप, कमांडेंट, 55 वीं वाहिनी, एसएसबी, पिथौरागढ़
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें