फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत कैंपस में आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

Thu, 22 Oct 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे अल्मोड़ा के कैंपस चंपावत में बिजली, पानी और बालिका छात्रावास के संचालन की मांग के लिए छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक नवंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसजे कैंपस में बृहस्पतिवार को छात्र नेता शुभम जोशी के नेतृत्व में बिजली, पानी और बालिका छात्रावास की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र-छात्राएं धरने के लिए पहुंचे। इस दौरान कैंपस निदेशक सुभाष चंद्रा समेत अन्य अधिकारियों ने छात्र नेताओं के साथ वार्ता की और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र नेताओं ने धरना प्रदर्शन को फिलहाल एक नवंबर तक स्थगित करने का निर्णय लिया। कैंपस निदेशक सुभाष ने कहा कि छात्र-छात्राओं की जायज मांगों के समाधान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि निर्धारित अवधि तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को फिर से शुरू कर उग्र किया जाएगा। इस दौरान सचिव शिवानी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष प्रीति, अमित कुमार, महक अधिकारी, विनीता, अंकिता गोस्वामी सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें