फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी की सरकार नहीं उद्योगपतियों की सरकार है। आम आदमी को राहत देने के बजाए उद्योगपतियों को राहत दे रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक ने कहा कि किसान पिछले 48 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। पिछले एक माह में तेल के दामों में वृद्धि होने से खाद्यान्न सामग्री के दाम भी बढ़ गए हैं। महंगाई चरम पर है।
पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि देश में अमीर और गरीब की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। वहां नगर अध्यक्ष पवन माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, योगेश नगरकोटी, कैलाश जोशी, कुंडल महर, रोहन सौन, जितेंद्र महर, रजत विश्वकर्मा, जावेद खान, कमलेश कसन्याल, जैक धामी, बॉब कन्याल, शंकर खड़ायत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें