फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/डीडीहाट/बेड़ीनाग। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के सदस्यों ने 21 सूत्री मांगों के समर्थन में जिलेभर में काला फीता बांधकर विरोध, प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष एमसी जोशी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में सभाएं हुईं। संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि जिले में यह कार्यक्रम 100 प्रतिशत सफल रहा है।
अस्कोट, गणाई गंगोली, धारचूला, कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, जौलजीबी, तल्लाजोहार, मूनाकोट में तैनात मिनिस्टीरियल कर्मी बांहों पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय महामंत्री सौरभ चंद एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कृषि, समाज कल्याण, सहकारिता, बाल विकास, पंचायती राज, आरईएस, सीडीओ कार्यालय, उद्यान, जिला शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा विभाग, पशुपालन में जागरूकता अभियान चलाया।
बेड़ीनाग में धीरज ओझा, नवीन, पाठक, गंगोलीहाट में षष्ठी रावल, डीडीहाट में मुकुल गोस्वामी, कनालीछीना में शंकर पंत की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस दौरान बीएस कार्की, रोहित उप्रेती, कमलेश जोशी, देवराज कन्याल, पीएस डीनिया, धीरज ओझा, नवीन पाठक, ज्योति पांडेय, हेमंत जोशी, अमित जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें