फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध मौत के बाद मचा बवाल

Wed, 29 Apr 2015 11:07 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के टकाना मोहल्ले में बुधवार की शाम एक महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद भारी बवाल मच गया। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि महिला की हत्या की गई है। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से गनौरा निवासी भागीरथी दसौनी (27) पत्नी प्रदीप दसौनी की हल्द्वानी के एक अस्पताल में 28 अप्रैल को मौत हो गई। मायके का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। जैसे ही महिला का शव का यहां पहुंचा तो उसके रिश्तेदार तथा अन्य लोगों ने टकाना चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम के दौरान यातायात ठप हो गया। महिला की प्रेमा बिष्ट और पिता दलीप सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। यह लोग विण विकासखंड के जाखपुरान गांव के रहने वाले हैं। महिला का पति प्रदीप दसौनी गंगोलीहाट में एक पैथालाजी लैब में काम करता था। बाद में वह काम छोड़कर घर आ गया था।
कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के आरोपों को सुनने के बाद कार्रवाई होगी। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें