फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नगर निगम बनने के बाद छह गुना भवन कर दे रहे हैं लोग

Fri, 08 May 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर निगम बनने के बाद नगर के लोगों को भवन कर के रूप में महंगाई का तोहफा मिला है। पूर्व की अपेक्षा अब नगर के लोगों से छह गुना अधिक भवन कर वसूला जा रहा है। इससे नगर निगम की आय तो बढ़ी है लेकिन लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है इससे उनमें आक्रोश है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में बने आवासीय और व्यावसायिक भवनों पर नगर निगम पूर्व दरों से छह गुना अधिक कर वसूल रही है। नगर पालिका के समय एक कमरे का भवन कर 30 रुपये प्रतिमाह तय था। वर्तमान में भवन कर बढ़कर 180 रुपये पहुंच गया है। वहीं किराए पर चढ़ाए गए भवनों का कर 360 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। भवन कर में बढ़ोतरी होने से लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है नगर निगम बनने के बाद भवन कर में इतनी अधिक वृद्धि गलत है। नगर निगम बनने के बाद सुविधाओं में वृद्धि होनी चाहिए। सुविधाएं तो पूर्व की तरह मिल रहीं हैं लेकिन भवन कर बढ़ा दिया गया है जो गलत है। संवाद


सड़क से दूरी के हिसाब से भवन कर निर्धारित करने की तैयारी

पिथौरागढ़। नगर निगम ने भवन कर बढ़ाया है। अब तक नगर क्षेत्र में बने हर मकान का 180 रुपये महीना भवन कर तय है। अब नगर निगम सड़क से दूरी और स्थान के हिसाब से भवन कर निर्धारित करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में साफ है कि नगर से सटे वार्डों में भवन कर और बढ़ सकता है। हालांकि जिला मुख्यालय से दूर वार्डों में लोगों को राहत मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन



बोले पार्षद

भवन कर में छह गुना बढ़ोतरी करना सही नहीं है। इससे आम जन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। भवन कर को कम कर जनता को राहत देने के लिए बोर्ड बैठक में इस पर चर्चा होनी चाहिए।


सुशील खत्री, पुराना बाजार

नगर निगम को पहले जनता को बेहतर सुविधा देनी चाहिए। इसके बाद भवन कर बढ़ाने का निर्णय लेना चाहिए था। जनता को पूर्व की तरह सुविधाएं मिल रही हैं लेकिन भवन कर बढ़ा दिया गया है जो गलत है।
त्रिलोक महर, कुमौड़


बोले लोग

भवन कर बढ़ाकर हम पर आर्थिक बोझ डाला गया है। भवन कर में बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।


त्रिभुवन कुंवर, धोबीघाट

भवन कर में छह गुना की बढ़ोतरी करना न्यायसंगत नहीं है। इससे जनता पर बोझ बढ़ गया है। भवन कर का निर्धारण जनता की उम्मीदों के अनुसार होना चाहिए।


निर्मल साह, रोडवेज स्टेशन



कोट-
शासन से मिले दिशा-निर्देश के आधार पर ही भवन कर का निर्धारण किया गया है। जल्द ही नगर निगम सड़क से दूरी और स्थान के हिसाब से कर निर्धारण की तैयारी कर रहा है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


-राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़


फोटो-08 पीटीएच 07 पी-सुशील खत्री, पुराना बाजार।



फोटो-08 पीटीएच 08 पी-त्रिलोक महर, कुमौड़।



फोटो-08 पीटीएच 09 पी-त्रिभुवन कुंवर, धोबीघाट।



फोटो-08 पीटीएच 10 पी-निर्मल साह, रोडवेज स्टेशन।



फोटो-08 पीटीएच 11 पी-नगर निगम, पिथौरागढ़। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें