फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: एलएसएम परिसर के वार्षिकोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, 16520.56 करोड़ की विकास कार्यों की दी सौगात

Fri, 08 May 2026 05:23 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ के एलएसएम परिसर के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एलएसएम परिसर में सीएम पुष्कर सिंह धामी का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते छात्रसंघ पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की सरकार में नहीं उड़ा विमान, क्यों नहीं बना मेडिकल कॉलेज

पिथौरागढ़ में भले ही सीएम एलएसएम परिसर के वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचे लेकिन उन्होंने वहां भी विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पर जमकर शब्द बाण चलाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि सीमांत जिले का सरकार ने विकास नहीं किया है। कांग्रेस को यह बताना होगा कि उसके कार्यकाल में नैनीसैनी से देहरादून और दिल्ली के लिए विमान क्यों नहीं उड़ा। उड़ान योजना के तहत हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ाए गए। वहीं मेडिकल कॉलेज का निर्माण क्यों नहीं हुआ। यदि वास्तव में कांग्रेस सीमांत के लोगों का भला चाहती को उसे यह कार्य अपने कार्यकाल में पूरे कर लेने चाहिए। कांग्रेस सिर्फ झूठी बातों पर राजनीति करती है। उसका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद आदि कैलाश यात्रा को नई रफ्तार मिली इससे सीमांत का पर्यटन बढ़ा है। इसमें भी कांग्रेस राजनीति कर रही है जो सही नहीं है।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर यहां बने क्रिकेट पिच का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। बल्ले से शॉट लगाकर वह खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है इसका लाभ सीमांत की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा। उनके स्टेडियम जाने के दौरान कुमौड़ के युवाओं ने क्लॉक टॉवर के पास उनका छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया। वहीं युवाओं ने कुमौड़ मेले की पहचान लखिया भूत और हिरण चीतल का भी प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें