फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से वार्ता के बाद भी नहीं माने कोषागार कर्मी

Sat, 02 Jan 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोषागार कर्मचारियों की मुख्यमंत्री से वार्ता होने के बावजूद आंदोलन जारी है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि ट्रेजरी के कर्मचारियों को उच्चीकृत ग्रेड पे देने के मामले में सरकार तुरंत फैसला लेने वाली है। कोषागार कर्मचारी संगठन का कहना है कि जब तक सरकार उच्चीकृत ग्रेड पे का शासनादेश जारी नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। शनिवार को भी कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में धर्म राम, कैलाश रजवार, महेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह टोलिया, आरएस मेहता, जीएस बोरा, मोहन चंद्र, भुवन जोशी, मनोज पुनेठा, मोहम्मद इमरान, विनोद राग, ईश्वर राम बुदियाल, हरीश सामंत, दीपक वर्मा आदि ने विचार रखे। कर्मचारियों के हड़ताल से ट्रेजरी का कामकाज ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें