पिथौरागढ़ देवसिंह मैदान में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल बचाने का प्रयास करता खिलाड़ी। सं
पिथौरागढ़। प्रथम चैयरमैन स्व. खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में एएफसी ने जीआईसी को हराया।
शुक्रवार को देव सिंह मैदान में चल रही प्रतियोगिता में मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक एक भी गोल नहीं कर पाई। टाई ब्रेकर से मैच का निर्णय निकाला गया। एएफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दाग दिए और जीआईसी सिर्फ दो गोल दाग पाई।
एएफसी ने 4-2 से मुकाबला जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका चंद्र सिंह धामी और यतीश ओझा, रोशन, अरविंद सक्सेना ने निभाई। फिजियो की भूमिका में कैलाश सार्की रहे। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि शनिवार को डीएससीए और फुटबाल क्लब बिण के बीच खेला जाएगा। संवाद