फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूरा जीवन निकल चुका लेकिन नहीं सुधरी सड़क

Fri, 28 Jul 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देवलथल तहसील के बारहबीसी क्षेत्र के प्रसिद्ध हरिनंदा मंदिर को जाने वाली सड़क से आक्रोशित लोग प्
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के बारहबीसी क्षेत्र के हरिनंदा मंदिर के लिए जाने वाली सड़क की बदहाली से लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्र के बुजुर्गों ने कहा कि पूरा जीवन निकल चुका है लेकिन अभी तक सड़क की स्थिति नहीं सुधरी है।
म्योली, नगरोड़ा सहित कई अन्य गांवों के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बताया कि तीन किमी लंबी इस सड़क पर सिर्फ डेढ़ किमी में डामरीकरण हुआ है। लंबे समय से लोनिवि से बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। 92 वर्षीय पूर्णानंद नगरकोटी का कहना है कि उनका पूरा जीवन निकल चुका है लेकिन अभी तक सड़क ठीक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

90 वर्षीय मोहनी देवी का कहना है कि बीमार होने पर बदहाल सड़क पर गाड़ी में बैठने में डर लगता है। इसके बाद भी लोनिवि को लोगों का दर्द नहीं दिख रहा है। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि भाजपा का अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास यही है। प्रदर्शन करने वालों में देवेश शर्मा, मोहिनी देवी, रामा देवी, पूर्णानंद नगरकोटी, बसंती देवी, भागीरथी देवी, दीपा भट्ट, मनीष जोशी, अजय जोशी, योगेश शर्मा, राधिका देवी, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।


''''तुम सड़क नहीं दे रहे, हम वोट नहीं देंगे''''
बदहाल सिलिंग-लड़ी मोटर मार्ग का मामला सीएम पोर्टल से भी नहीं सुलझा

ग्रामीणों ने मार्ग को ठीक न करने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के सिलिंग-लड़ी मोटर मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान न होने का आरोप लगाया। जल्द मोटर मार्ग की हालत न सुधारने पर सीएम कैंप कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के साथ लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह, अशोक सिंह, किशोर सिंह, नारायण सिंह माहरा, सुंदर सिंह देव आदि का कहना है कि दो किमी लंबी सिलिंग-लड़ी सकड़ का निर्माण छह वर्ष पूर्व जिला पंचायत की ओर से कराया गया था। तब से मोटर मार्ग की कोई सुध नहीं ली गई। मार्ग की बदहाली की शिकायत सीएम पोर्टल पर करने के बाद भी समस्या का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। मार्ग से क्षेत्र की करीब आठ हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

कीचड़ से सने मार्ग पर आवाजाही करने में खतरा बना हुआ है। कीचड़ से सनी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं जिसमें रपटकर लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार लोनिवि और डीएम चंपावत से समस्या के समाधान की मांग की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इधर लोनिवि के ईई संजय चौहान का कहना है कि यह मोटर मार्ग उनके अधीन नहीं आता है जिसके चलते इसकी सुधारीकरण की जिम्मेदारी विभाग की नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें