फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरो स्पोर्ट्स हवा में उड़ने की प्राथमिक पाठशाला

Sun, 22 Oct 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी में पैरासेलिंग प्रदर्शन के समय मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से 5 से 25 अक्तूबर तक मनाए जा रहे पर्यटन पर्व के उपलक्ष्य पर रविवार को नैनीसैनी हवाई पट्टी में पैरासेलिंग का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने हरी झंडी दिखाकर पैरासेलिंग का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नैनीताल सांसद कोश्यारी ने कहा एयरो स्पोर्ट्स अंतरिक्ष में जाने की पहली सीढ़ी है। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए प्रतिभागियों से कहा कि वह भी जीवन का एक लक्ष्य बनाकर मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत करें। विशिष्ट अतिथि वित्त मंत्री पंत ने कहा कि हवा में उड़ने के लिए एयरो स्पोर्ट्स प्राथमिक पाठशाला है। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ में पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग, पर्वतारोहण, माउंटेन बाइकिंग, रॉफ्टिंग का आयोजन लगातार कराया जाता है। साहसिक खेलों को रोजगार से जोड़कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, रघुवीर सिंह, ललित पंत, राजेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें