फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 19 Jul 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण के गठन के विरोध में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संस्था से जुड़े वकील बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और विकास प्राधिकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के संबंध में पूर्व में हुई बैठक में विधिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कहा कि प्राधिकरण के प्रावधानों और आरबीओ के तहत सुने जाने वाले वादों में विरोधाभाष है। अधिवक्ता इस बात पर सहमत नहीं है कि आरबीओ के अंतर्गत किए गए चालानों को सचिव प्राधिकरण द्वारा सुना और निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन


इस संबंध में संस्था की डीएम से वार्ता होनी थी, जो अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कानूनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए अधिवक्ता संस्था द्वारा उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका पेश की गई है जो कि अभी लंबित है। कानूनी स्थिति स्पष्ट न होने तक वह आरबीओ के तहत की गई सुनवाई का विरोध करते हैं। साथ ही संस्था का कोई भी अधिवक्ता प्राधिकरण में उपस्थित नहीं होगा। इस दौरान अधिवक्ता संस्था के सचिव अजय बोहरा, अनिल रौतेला, महेंद्र मल्ल, राजकुमार मल्ल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें