फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किसानों को दी उन्नत प्रजाति के फलों का उत्पादन की सलाह

Sun, 08 Jun 2025 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ख्वांकोट में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित विशेषज्ञ और किसान।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न गांवों में पहुंचकर विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र पिथौरागढ़ के विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक बहुगुणा ने किसानों को उन्नत प्रजाति के फलों का उत्पादन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डाॅ. बहुगुणा ने ब्लॉक के ख्वांकोट, पाली, उडई और बिसौनाखान गांवों में किसानों को सब्जी उत्पादन की नई तकनीक, कीवी उत्पादन, प्राकृतिक खेती, पॉलीहाउस के महत्व के बारे में बताया। मशरूम उत्पादन के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया गया।
कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी एसएस वर्मा और मनीषा कापड़ी ने किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। कनालीछीना उद्यान के एडीओ अश्विनी दयानंद ने उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में पशुपालन, डेरी, मत्स्य, वन विभाग ने अपने- अपने विभागों की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अभियान में किसान बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें