फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बहने से अग्रिम चौकियों तक नहीं पहुंचा राशन

Wed, 08 Jul 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना और अर्धसैनिक बलों की अग्रिम चौकियों के लिए भेजा गया राशन बोगड्यार में डंप है। मिलम जाने वाला रास्ता नहरदेवी के पास पूरी तरह बह गया है। गोरी नदी रास्ते को लगातार काटती जा रही है। सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी को बुधवार को मिलम दौरे के समय आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि रास्ता खराब होने से राशन सप्लाई में समस्या आ रही है।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि नहरदेवी में रास्ता ठीक करने के लिए लोनिवि को आदेश दिए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षा बलों के लिए राशन की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि मिलम जाने वाला रास्ता कई स्थानों पर खराब हो गया है। इसे जल्दी ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीडीओ ने मिलम में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कामों का निरीक्षण किया। कहा कि मनरेगा के कामों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। अब मनरेगा की राशि का भुगतान सीधे जॉब कार्ड धारकों के खाते में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें