फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मतदान के लिए घर-घर जाकर किया जागरूक

Sun, 07 Apr 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मतदान के लिए जागरूक करते घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य। स्रोत: सोसाइटी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत सोसाइटी के स्वयंसेवियों ने रविवार को भी घर-घर जाकर लोगों से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

सोसायटी की कार्यकर्ता प्रेमा सुतेड़ी ने बताया कि सोसायटी ने 10 सदस्यीय टीम तैयार की है। हर दिन 700 से 1000 लोगों तक पहुंचकर उनको वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में सोसायटी के सदस्य गिरीश ओली, मंजू बोरा, मीनाक्षी कापड़ी, सपना भंडारी, प्रेमा, लक्ष्मी, विजय, कृष्णा कुमार आदि शामिल हैं। संवाद

ड्रोन से की जा रही निगरानी

पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान संदिग्ध और अवैध गतिविधियों की निगरानी के लिए पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तैनात की गई है। चौकी घाट क्षेत्र में पोलिंग बूथों के आस पास के गांवों, कस्बों, सार्वजनिक स्थानों और बार्डर एरिया में चुनाव संबंधी प्रतिबंधित सामग्रियों, अवैध शराब, अवैध शस्त्रों के परिवहन पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन



ड्रोन से नेपाल सीमा पर निगरानी के दिए निर्देश

टनकपुर (संवाद)। पुलिस प्रशासन की ओर नेपाल सीमा से सटे मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। एसपी अजय गणपति ने शनिवार देर शाम को दूरस्थ तीन ओर से नेपाल सीमा से घिरे ग्राम थपलियाल खेड़ा के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। उक्त केंद्र में कुल 126 वोटर हैं। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को ड्रोन से समस्त एरिया की निगरानी कर असामाजिक तत्वों, चुनाव को प्रभावित करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखने का निर्देश दिया। वहां सीओ शिवराज सिंह राणा, एसएसआई बीएस बिष्ट आदि थे। संवाद


एसपी ने किया पुलिस बैरियर और मतदान केंद्रों का निरीक्षण

चंपावत। एसपी अजय गणपति ने विभिन्न स्थानों पर पुलिस बैरियरों के साथ ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अवैध गतिविधियों की रोकथाम के निर्देश दिए। इस दौरान सभी टीमों को नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध धनराशि, चुनाव सामग्री और अन्य प्रकार की निरोधात्मक सामग्री की तस्करी करने वाले व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग किए जाने को निर्देशित किया गया। संवाद
फोटो 07 सीपीटी 03 पी।

पुलिस ने किया दूरस्थ संवेदनशील बूथों का जायजा

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के दूरस्थ संवेदनशील बूथों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीडीहाट के दूरस्थ संवेदनशील बूथों, चौबाटी, बरम बचकूड़ी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित बिजली, पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए जागरूक भी किया गया। संवाद
विज्ञापन

फोटो: 07 पीटीएच 08 पी- डीडीहाट के दूरस्थ चौबाटी मतदान केंद्र का निरीक्षण करते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें