फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने चौकोड़ी में अवैध निर्माण रोका

Sun, 09 Dec 2018 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
चौकोड़ी में अवैध निर्माण का जायजा लेती राजस्व विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने चौकोड़ी के भटीना तोक में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से बन रहे निर्माणाधीन भवनों का कार्य रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम को देखते हुए निर्माण कार्य में लगे श्रमिक भाग गए। मौके पर एसडीएम को पेड़ों की ठूंठ भी मिले। एसडीएम ने वन रेंजर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


एसडीएम तुसार सैनी ने राजस्व उप निरीक्षकों की टीम के साथ रविवार को चौकोड़ी में अवैध निर्माण का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर तीन अवैध निर्माण चिन्हित किए। एसडीएम का कहना है कि चौकोड़ी की विवादित जमीन पर हाईकोर्ट का स्थगनादेश है, जिसमें यहां यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश हैं। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए जिला विकास प्राधिकरण की शर्तों को पूरा करना भी अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई करेगा। फिलहाल अवैध निर्माण रोक दिए गए हैं। यदि लोगों ने दोबारा निर्माण कार्य किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में राजस्व उप निरीक्षक राजन भंडारी, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, बालम सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें