फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ भिना कसिके जानू द्वाराहाट...

Sun, 09 Dec 2018 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
रं संस्था के वार्षिक अधिवेशन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रं संस्था के दो दिनी वार्षिक अधिवेशन के तहत पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान कलाकारों ने रं संस्कृति के साथ ही पहाड़ी और नेपाली गानों से समा बांध दिया।

विज्ञापन


शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी और विशिष्ट अतिथि संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्य सचिव नृप सिंह नपलच्याल ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर दारमा, चौंदास, व्यास घाटी के साथ ही नेपाल के छांगरू, तिंकर, देहरादून की महिला टीम, मुनस्यारी के रालम के कलाकारों ने ओ भिना कसिके जानू द्वाराहाट... समेत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक रोके रखा।

टीमों की मनमोहक प्रस्तुति पर दर्शकों ने इनाम दिए। इस मौके पर संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष महिमन सिंह गर्ब्याल, कृष्णा गर्ब्याल, चंद्र सिंह नपलच्याल, गजेंद्र सिंह बुदियाल, देवकृष्ण फकलियाल, पूरन ग्वाल, रवि पतियाल, शुक्कू गर्ब्याल, राजेंद्र नबियाल, मोहन ततवाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें