फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने चौकोड़ी के निर्माणाधीन भवनों को तोड़ा

Tue, 14 Aug 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
चौकोड़ी में मकान ढहाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन की टीम ने मंगलवार को चौकोड़ी में अवैध रूप से बन रहे छह निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया। अचानक की गई इस कार्रवाई से यहां लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक टीम ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। प्रशासन ने चौकोड़ी के साथ बेड़ीनाग में भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


एसडीएम सोहन सिंह सैनी द्वारा गठित आठ राजस्व उप निरीक्षकों की टीम ने मंगलवार को दलबल के साथ सुबह 10 बजे से चौकोड़ी में निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त करना शुरू किया। वरिष्ठ राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र बोहरा का कहना है कि यहां की विवादित जमीन पर हाईकोर्ट का स्थगनादेश है। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए जिला विकास प्राधिकरण की अनुमति भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यहां निर्माण कर रहे लोगों को कार्य बंद करने की चेतावनी दे दी गई थी। मंगलवार की कार्रवाई में राजस्व उप निरीक्षक दीपक कुमार, मोहित चंद, सीवेंद्र कुमार, संजय रावत, विनोद कुमार आदि थे। 

प्रशासनिक कार्रवाई कानून के दायरे में
एसडीएम सोहन सिंह सैनी का कहना है कि चौकोड़ी (बेड़ीनाग) की विवादित जमीन पर हाईकोर्ट का स्थगनादेश है, जिसमें यहां यथास्थिति बनाए रखने निर्देश हैं। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए जिला विकास प्राधिकरण की शर्तों को पूरा करना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रशासन कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें