मंगलवार रात्रि को तवाघाट-लिपुलेख सड़क के मलघाट में बोल्डर और मलबा आने से बंद हुई सड़क। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। बारिश से मंगलवार रात तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर मलघाट में मलबा आने से सात घंटे यातायात ठप रहा। इसके चलते यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार रात धारचूला में मूसलाधार बारिश हुई। मलघाट में भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। इसके चलते यातायात ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सड़क बंद की सूचना मिलने पर बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रिफ के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ ने सड़क करीब दोपहर 3:30 बजे आवाजाही के लिए खोल दी। इसके बाद वाहनों का संचालन शुरू हुआ और यात्री एवं स्थानीय ग्रामीण गुंजी रवाना हुए। संवाद