फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश और नारायण पहुंचे मुख्य सचिव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Thu, 21 Sep 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू बृहस्पतिवार को आदि कैलाश और नारायण आश्रम पहुंचे। उन्होंने दोनों स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का 11 और 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ भ्रमण प्रस्तावित है। 11 अक्तूबर को प्रधानमंत्री आदि कैलाश और नारायण आश्रम जाएंगे। 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू हेलीकॉप्टर से ज्योलिंगकांग पहुंचे।
उन्होंने वहां पर पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी के साथ हेलीपैड, सड़क सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ नारायण आश्रम गए। नारायण आश्रम में भी उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहां एसपी लोकेश्वर सिंह, धारचूला के एसडीएम दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद मुख्य सचिव देहरादून रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दौरे से पहले चकाचक होने लगी पिथौरागढ़ की सड़कें
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ भ्रमण के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए लोनिवि ने नैनीसैनी हवाई अड्डे से पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम तक हॉटमिक्स करने का कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि दिन-रात सड़क को ठीक करने का कार्य कर रहा है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि वर्तमान में हाॅटमिक्स, पेंट और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। संवाद

चुनाव से पहले पीएम का पिथौरागढ़ दौरा अहम

पिथौरागढ़। लोकसभा और निकाय चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिथौरागढ़ दौरा अहम माना जा रहा है। वह यहां से कुमाऊं के छह जिलों को साधेंगे। राजनीति के विद्वानों का मानना है कि प्रधानमंत्री का ये दौरा लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की सभी पांच सीटों के लिए महत्वपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें