फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नंदा देवी आरोहण के लिए पर्वतारोहियों का दल रवाना

Sat, 08 Jun 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नंदा देवी आरोहण के लिए मुनस्यारी से पर्वतारोहियों का दल नंदा देवी बेस कैंप के लिए रवाना हो गया है। यह दल सोमवार को नंदा देवी बेस कैंप पहुंचेगा। इसके बाद मौसम अनुकूल मिलने पर चढ़ाई शुरू करेगा। दल नंदा देवी के आधे हिस्से तक चढ़ाई करेगा। उसके बाद दल लौट आएगा। आरोहण में करीब आठ दिन लगेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कलकत्ता और लखनऊ से पर्वतारोहियों के सात सदस्यीय दल को मुनस्यारी से देवेंद्र देवा ने हरी झंडी दिखाकर नंदा देवी बेस कैंप के लिए रवाना किया। दल में सात पर्वतारोही, दो एक्सपर्ट सहित कुल 19 सदस्य हैं। बता दें कि नंदा देवी आरोहण करना सबसे कठिन माना जाता है। यह दल भी नंदा देवी के आधे हिस्से तक आरोहण के बाद लौट आएगा। दल आरोहण के लिए आठ दिन का समय लगाएगा। दल में सुमनता बांस, मयूखा बेनिक, एम श्री कुमार, जुबिन जोसेफ, रूना डे, चंद्रारामचूली सिंह, राजू चक्रवर्ती सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें