फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा फीस वसूलने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Mon, 07 May 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कार्यालय में जनता दरबार में समस्या सुनते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती के बाद भी निजी स्कूलोें की ओर से अभिभावकों से ज्यादा फीस वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को जनता दरबार में जनमंच के भगवान रावत ने निजी स्कूलों की मनमानी और ज्यादा फीस वसूलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्रवाई का निजी स्कूलों पर कोई असर नहीं पड़ा है। स्कूल प्रबंधनों की मनमानी जारी है। इससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। इस पर डीएम सी रविशंकर ने सीईओ को निजी स्कूलों में छापेमारी के निर्देश दिए।

इसके अलावा जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षकों की कमी आदि समस्याओं के मामले छाए रहे। जनता दरबार में दिनभर 63 समस्याएं दर्ज हुईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सप्ताह भर के भीतर इन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पीडी डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी आदि थे।
विज्ञापन


फोन पर भी सुनीं जाएंगी समस्याएं
अब जनता दरबार में फोन पर भी समस्याएं सुनीं जाएंगी। इसके लिए जिला कार्यालय सभागार में दूरभाष केंद्र बनाया गया है। डीएम ने बताया कि जनता की सहूलियत को देखते हुए यह फैसला किया गया है। जनता दरबार में न आने वाले क्षेत्रवासी फोन पर समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। तहसील और विकासखंड स्तर की सभी समस्याएं फोन पर दर्ज कराई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें