फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेले में साधु वेश में घूमते संदिग्धों पर कार्रवाई

Sat, 05 Sep 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ऑपरेशन कालनेमी के तहत थाना पुलिस ने जन्माष्टमी मेले में साधु वेश में घूम रहे आठ संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को चिह्नित कर उनका सत्यापन कराया। उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

धार्मिक आयोजनों और मेलों में साधु-संतों वेश में घूमकर आमजन से धन मांगने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन के लिए ऑपरेशन कालनेमी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जन्माष्टमी मेले के दौरान चेकिंग की गई। इस दौरान कुछ बाहरी लोग साधु वेश में घूमते और लोगों को टीका लगाकर उनसे रुपये मांगते मिले।
पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ और सत्यापन किया। सत्यापन में सभी आठ व्यक्ति ग्राम रानीगंज पिपरा, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के निवासी पाए गए। पुलिस ने बिना सत्यापन मेले में घूमने और टीका लगाने के नाम पर लोगों से धनराशि मांगने के मामले में सभी के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। एसपी रेखा यादव ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमी के तहत यह कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस को दें या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें