पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने बिना मास्क पहने बाजार में घूमने, सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 166 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 27500 रुपये का अर्थदंड वसूला।
एसपी सुखबीर सिंह ने पुलिस को करोना नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पिथौरागढ़ में सीओ आारएस रौतेला और डीडीहाट धारचूला क्षेत्र में सीओ ओपी शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क के बाजार में घूमने सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बिना मास्क बाजार घूमने वाले 103 लोगों पर कार्रवाई करते हुए धारा19क(1) तहत कार्रवाई करते हुए 21200 रुपये का अर्थदंड वसूला। सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर 63 लोगों पर कार्रवाई करते हुए धारा 19क(2) के तहत कार्रवाई करते हुए 6300 रुपये का अर्थदंड वसूला। पुलिस ने जिले भर में 166 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 27500 रुपये का अर्थदंड वसूला। इस दौरान बिना मास्क बाजार घूम रहे लोगों को मास्क भी बांटे गए।